सपा ने मेरठ सीट पर फिर बदला प्रत्याशी, अब सुनीता वर्मा को दिया मौका, अतुल प्रधान होंगे विद्रोही!

superadminncrkhabar
1 Min Read

समाजवादी पार्टी ने मेरठ से फिर प्रत्याशी बदल दिया है। अब सुनीता वर्मा को टिकट दिया गया है। आज वह नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं योगेश वर्मा लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं अतुल प्रधान ने टिकट काटे जाने पर इस्तीफे की पेशकश कर दी है।  अतुल प्रधान का मेरठ से लोकसभा का टिकट कटा है। बुधवार को ही उन्होंने नामांकन दाखिल किया था

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

 सुनीता वर्मा को टिकट दिए जाने के बाद उनके पति योगेश वर्मा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के रूप में सुनीता वर्मा को प्रत्याशी घोषित करने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार!

वहीं टिकट काटे जाने के बाद सपा विधायक अतुल प्रधान ने भी एक्स पर एक पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट किया- जो राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का निर्णय है, वो स्वीकार है ! जल्द ही साथियों से बैठकर बात करेंगे।

Share This Article