नोएडा में जमीन पर अवैध कब्जा करने आए भू माफियाओं ने की मारपीट, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Community Reporter
2 Min Read

सोरखा गांव स्थित ब्रह्ïमकुमारी आश्रम की जमीन पर अवैध रूप  से कब्जा करने आए भू माफियाओं ने आश्रम के संचालकों पर हमला कर दिया। यही नहीं ब्रह्ïमकुमारी की महिलाओं के साथ आरोपियों ने अभद्रता करते हुए मारपीट करने का भी प्रयास किया। किसी तरह संचालकों और महिलाओं ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया के विविध प्लेटफॉर्म पर मंगलवार को वायरल हो गया। वायरल वीडियो में यूजर ने कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों को टैग करते हुए भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

इस मामले में एक आरोपी को सेक्टर-113 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ितों के अनुसार सोरखा गांव में ब्रह्ïमकुमारी आश्रम की तरफ से मेडिटेशन सेंटर खोलने के लिए जमीन ली गई थी। मेडिटेशन सेंटर में आने वाले सर्फाबाद निवासी सुरेंद्र यादव से ब्रह्ïमकुमारी आश्रम के संचालकों की बात हुई। इसके बाद सुरेंद्र ने जमीन के लिए विकास यादव व सुरेश यादव से मिलवा दिया।

फिर जमीन के एवज में 35 लाख रुपये लेकर पावर ऑफ अटॉर्नी भी दे दिया। इसके बाद ब्रह्ïमकुमारी की तरफ से इस पर निर्माण कार्य किया जाने लगा। निर्माण कार्य को  भू माफियाओं ने जब रोक दिया तो संचालकों ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। केस में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई थी कि मंगलवार को एक वीडियो वायरल हो गया।

इसमें भू माफिया प्लॉट पर पहुंचकर ब्रह्ïमकुमारी आश्रम के महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी व अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भू माफिया पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट कर रहे हैं और महिलाओं के साथ भी अभद्रता व गाली गलौच कर रहे हैं। डीसीपी नोएडा के मुताबिक इस मामले में विकास यादव नाम के आरोपी को दबोच लिया गया है। अन्य आरोपियों की भी वीडियो के आधार पर पहचान की जा रही है।

Share This Article
कम्यूनिटी रिपोर्टर के तोर पर आप भी एनसीआर खबर में अपनी बात रख सकते हैI आपका लेख मौलिक होना चाहिए, आपका लेख आपके स्थानीय मुद्दों, सामाजिक सरोकारों से सम्बंधित हो सकता हैI कृपया ध्यान दें लेख में लिखी बातो से एनसीआर खबर का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं है I अपने कॉर्पोरेट सोशल इवैंट की लाइव कवरेज के लिए हमे 9711744045/9654531723 पर व्हाट्सएप करें I हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I एनसीआर खबर पर समाचार और विज्ञापन के लिए हमे संपर्क करे । हमारे लेख/समाचार ऐसे ही सीधे आपके व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के लिए वार्षिक मूल्य(रु999) हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये देकर उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे