दिल्ली के विवेक विहार में बड़ा हादसा, बेबी केयर हॉस्पिटल में आग लगने से 7 बच्चों की मृत्यु

NCR Khabar Internet Desk
1 Min Read

राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक बेबी केयर हॉस्पिटल में आग लग गई। इस हादसे में 7 नवजात बच्चों की दर्दनाक मृत्यु हो गई, 5 नवजात अभी भी गंभीर है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

आग शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे लगी थी। देखते ही देखते आग की लपटें बाहर तक निकलने लगी। मौके पर अलग-अलग फायर स्टेशनों से आग बुझाने वाली 9 गाड़ियां पहुंची। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर पहुंचते ही फायर कर्मियों ने सेंटर से बच्चों को सुरक्षित निकालना शुरू किया। फायरकर्मियों ने 12 नवजात बच्चों को रेस्क्यू किया था।

- Advertisement -
Ad image

बताया जा रहा है कि विवेक विहार फेस 1 आईटीआई चौक के पास करीब 120 वर्ग गज में बनी बने भवन संख्या सी 54 के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर चल रहे बेबी केयर सेंटर में शनिवार को रात को आग लग गई थी । आग लगने का कारण ऑक्सीजन सिलेंडर से लगना बताया जा रहा है ।  दुखद तथ्य ये भी है कि आग में जलकर राख हुए नवजात बच्चों का कोई रिकार्ड भी नही मिला है ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है