गरीब कहां जाए : राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 3 महीने पार्किंग हुई फ्री से हुई 10 रुपए, 1 रुपए की पर्ची में भी 15 दिन की जगह हुए 7 दिन

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा:- राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान की पार्किंग में चल रहा बड़ा फर्जी वाडा,गाड़ी पार्किंग की पर्ची में 2 व्हीलर और 4 व्हीलर का रेट के साथ टाइम भी निर्धारित होने के बावजूद भी अवैध तरीके से पार्किंग की वसूली की जा रही है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

अस्पताल अपना इलाज करने जाते रहे एक पीड़ित ने एनसीआर खबर को पार्किंग की₹5 और ₹10 की रसीद भी भेजी उन्होंने बताया कि पहले इसमें पार्किंग फ्री थी फिर नवंबर के महीने से ₹5 की पार्किंग की गई और अब उसको ₹10 कर दिया गया है।

- Advertisement -
Ad image

पार्किंग पर्ची में 2 व्हीलर का 5 रुपए और 4 व्हीलर का 10 रूपये होने के बावजूद भी 2 व्हीलर का 10 रुपए और 4 व्हीलर का 20 रुपए लेकर अवैध वसूली हो रही है ।

लोगो के आरोप हैं कि अस्पताल के अंदर पहले ₹1 की पर्ची में 15 दिन तक इलाज करने की सुविधा थी । अब उसे 7 दिन का कर दिया गया है । ऐसे में आम जनता का प्रश्न है कि क्या यह सरकारी अस्पताल निजीकरण की तरफ चल पड़ा है या फिर इसमें भी कुछ माफिया प्रशासन या नेताओं की शह पर कब्जा जमाने पर लग गए हैं ।

रोचक तथ्य ये भी है इसके बारे में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के किसी भी अधिकारी को कानो कान खबर तक नहीं है ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है