दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार हुए हुआ एक वर्ष, केजरीवाल बोले हम दुःख नहीं मनाएंगे

superadminncrkhabar
1 Min Read

26 फरवरी को आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार हुए एक वर्ष हो गया है I दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में कहा कि छोटे भाई मनीष सिसोदिया को याद करना चाहूंगा। आज ही के दिन एक साल पहले उन्हें एक झूठे केस में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन हम दुख नहीं मनाएंगे, हमें उन पर गर्व है। सभी खड़े होकर उन्हें सेल्यूट करें।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

विधानसभा में बोलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री राजघाट महात्मा गांधी की समाधि पर पहुंचे। उनके साथ आप के कई विधायक भी राजघाट पहुंचे। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के जेल जाने के एक साल पूरे होने पर केजरीवाल मंत्रिमंडल और पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के साथ बापू की समाधि पर पहुंचे हैं।

स्मरण रहे कि 26 फरवरी को पिछले साल मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने भी गिरफ्तार किया, तभी से वह तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Share This Article