नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: आधुनिक भारत की बदलती तस्वीर, लोकसभा हाउसिंग कमेटी ने लिया तैयारियों का जायजा

superadminncrkhabar
3 Min Read

02 जुलाई, 2026 को भारत की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शुमार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में एक महत्वपूर्ण अध्ययन एवं भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोकसभा हाउसिंग कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद डॉ. महेश शर्मा ने की। यह दौरा न केवल एयरपोर्ट की वर्तमान प्रगति को परखने के लिए था, बल्कि भविष्य में वैश्विक मानकों के अनुरूप नागरिक उड्डयन सुविधाओं को आकार देने की दिशा में एक निर्णायक कदम साबित हुआ है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

अत्याधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा का खाका दौरे के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों ने एयरपोर्ट की बारीकियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। टर्मिनल भवन के प्रस्थान व आगमन क्षेत्रों से लेकर दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई विशेष व्यवस्थाओं तक, प्रत्येक पहलू पर गहन चर्चा की गई। सुरक्षा के कड़े मानकों, अग्निशमन सेवाओं और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनाई गई हरित पहलों ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह केवल एक हवाई अड्डा नहीं, बल्कि भविष्य का एक ‘इको-फ्रेंडली’ वैश्विक हब होगा।

- Advertisement -
Ad image

बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), NIAL, YEIDA, BCAS, CISF और इमिग्रेशन विभाग जैसी महत्वपूर्ण एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया ताकि यात्रियों को निर्बाध अनुभव मिल सके।

दिग्गजों की उपस्थिति और टीम इंडिया का समन्वय

इस महत्वपूर्ण निरीक्षण में हाउसिंग कमेटी की सदस्य अपराजिता सारंगी, श्री कोडिकुन्निल सुरेश, अक्षय यादव, भोला सिंह (सांसद, बुलंदशहर), सतीश कुमार गौतम (सांसद, अलीगढ़) विधायक (सिकंदराबाद) लक्ष्मीराज सिंह, विधायक (खुर्जा) मीनाक्षी सिंह, विधायक (दादरी) तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य नरेंद्र भाटी, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर अमित चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर अभिषेक शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad image

डॉ. महेश शर्मा ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वी.सी. क्रिस्टोफ श्नेलमैन, YEIDA के सीईओ राकेश कुमार सिंह और जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभिन्न एजेंसियों के बीच जिस स्तर का समन्वय देखने को मिल रहा है, वह परियोजना को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के लिए अनिवार्य है।

इस अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में विश्वस्तरीय नागरिक उड्डयन अवसंरचना का विकास आज भारत को वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष प्रयासों का भी उल्लेख किया, जिन्होंने निवेश और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में प्रदेश को एक नई पहचान दी है।

ये समाचार प्रेस विज्ञप्ति से सीधे लिया गया है

Share This Article