गौतम बुद्ध नगर में समाजवादी हुए लाचार, बोले रहने दो अध्यक्ष जी तुमसे ना हो पाएगा, मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने में नाकाम सपा अध्यक्ष पर सपाइयों में चर्चा

NCR Khabar News Desk
4 Min Read

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में समाजवादी पार्टी के संगठन की मजबूती को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा आगमन के दौरान पार्टी द्वारा घोषित विरोध प्रदर्शन की विफलता ने सपा के स्थानीय नेतृत्व की रणनीति पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। तमाम दावों के बावजूद दोनों ही स्थानों पर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बेहद सीमित रही। संख्या सैकड़ा के आंकड़े को भी पार नहीं कर सकी, जिससे पार्टी के स्थानीय नेतृत्व की धरातल पर पकड़ को लेकर कार्यकर्ताओं में ही मायूसी फैल गई है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image
samajwadi party noida

क्या थी योजना और क्या रहा परिणाम?

मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व, नोएडा महानगर और नोएडा जिला इकाई द्वारा मीडिया में यह संदेश फैलाया गया था कि मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे। नोएडा में सेक्टर-73 के पास और ग्रेटर नोएडा में जिला कार्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी की गई थी। हालांकि, तमाम दावों के बावजूद किसी भी स्थान पर कार्यकर्ताओं की संख्या सौ के आंकड़े को भी नहीं छू सकी। ग्रेटर नोएडा में छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मोहित नागर को कुछ समर्थकों के साथ हिरासत में जरूर लिया गया, लेकिन मुख्य प्रदर्शन पूरी तरह बेअसर साबित हुआ।

- Advertisement -
Ad image

सपा नेतृत्व पर बढ़ता दबाव

बता दें कि बीते 20 वर्षों से जिले में समाजवादी पार्टी का चुनावी प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। दीपक विग के कार्यकाल में शहरी मतदाताओ को जोड़ने में मिली सफलता के बाद पार्टी ने युवाओं पर भरोसा जताते हुए डॉ. आश्रय गुप्ता को नोएडा महानगर और सुधीर भाटी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया था। पार्टी आलाकमान को उम्मीद थी कि ये युवा नेता संगठन में नई जान फूँकेंगे। हालिया जिम्स (GIMS) लाठीचार्ज मामले के बाद माना जा रहा था कि पार्टी इस मुद्दे को भुनाकर अपनी ताकत दिखाएगी, लेकिन शनिवार के घटनाक्रम ने पार्टी के अंदर ही नेतृत्व की क्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आज की असफलता के बाद समाजवादी पार्टी में बीते दिनों समाजवादी व्यापार प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के सभा में कम उपस्थिति का मुद्दा भी सामने आ गया है कहा जा रहा है कि उसमे भी सपा अध्यक्ष की कमजोरी के कारण सपा से जुड़े व्यापारी ही नहीं पहुँच सके थे, उनको सुचना ही नहीं दी गयी थी तो बाकी कहाँ से आते।

- Advertisement -
Ad image

टिकट की दावेदारी बनाम जमीनी हकीकत

राजनीतिक गलियारों में चर्चा इस बात की है कि जहां एक ओर नोएडा और दादरी विधानसभा सीटों के लिए ये दोनों युवा अध्यक्ष प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर संगठन को सड़क पर उतारने में उनकी विफलता ने पार्टी कार्यकर्ताओं को हताश कर दिया है।

तमाम राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि संगठन की स्थिति यही रही, तो भविष्य के चुनावों में पार्टी के लिए न केवल अपनी साख बचाना कठिन होगा, बल्कि प्रत्याशियों के लिए जमानत बचाना भी एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

क्या बदलेगी रणनीति?

पार्टी के भीतर से ही यह सवाल उठने लगा है कि क्या अखिलेश यादव ऐसे कमजोर संगठन के भरोसे इन युवाओं को चुनावी मैदान में उतारेंगे? या फिर गौतम बुद्ध नगर में फिर वही पुराना इतिहास दोहराया जाएगा, जहां सपा अपना खाता खोलने के लिए जूझती नजर आती है। फिलहाल, इस प्रदर्शन की विफलता ने पार्टी शीर्ष नेतृत्व के समक्ष जिले की संगठनात्मक संरचना पर पुनर्विचार करने का दबाव बढ़ा दिया है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है