घुस का आरोप लगाया तो गाजियाबाद की मेयर सुनीता दयाल के बिगड़े बोल, बोली गर्दन अलग कर दूंगी

superadminncrkhabar
1 Min Read

गाजियाबाद नगर निगम की बोर्ड बैठक में मंगलवार को सुबह से ही हंगामा होने लगा भाजपा पार्षद सचिन डागर ने राजेंद्र नगर के पार्क से फैक्ट्री तक जाने के लिए रास्ता देने का मामला उठाते हुए कहा कि यह रास्ता पार्क की जमीन से दिया गया है जो गलत है I पार्क की जमीन पर सड़क किसने बना दी इसकी भी जानकारी नहीं है उन्होंने आगे कहा इस काम के लिए किसी ने 30 लाख रुपए की रिश्वत ली है साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि महापौर सुनीता दयाल (Sunita Dayal) ने पुलिस को फोन कर कब्जा करने वालों को थाने से छुड़वाया।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

पार्षद की इस बात को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया भाजपा के ही पार्षदों ने सचिन डागर के खिलाफ हल्ला बोल दियाI महापौर ने गुस्से में कहा यदि किसी ने मेरे ऊपर 30 लाख रुपए का झूठा आरोप लगाया तो गर्दन अलग कर दूंगी वीडियो रिकॉर्ड होते देखा उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड होता है तो होने दो हंगामा बढ़ने पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य ने सदन की गरिमा बनाए रखने को कहा और तुरंत ही लंच की घोषणा कर दी

- Advertisement -
Ad image

Share This Article